भोपाल में संत आसाराम आश्रम के साधकों बंद कर दिया किसानों का रास्ता,शिकायत दर्ज

भोपाल-गांधी नगर के गौंदरमऊ में आसाराम आश्रम के साधकों ने किसानों के रास्ते पर फिर कब्जा कर लिया है, जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले डेढ़ दर्जन किसानों को दूसरे लोगों की जमीन से निकलना पड़ रहा है। इधर छह साल पहले बैरागढ़ तहसीलदार ने रास्ता खुलवाया था, लेकिन साधकों ने इस रास्ते पर दोबारा से कब्जा कर लिया। इधर साधकों ने इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायती आवेदन पेश कर अवैध कब्जा हटाने की मांग रखी। इस पर अपर कलेक्टर उमराव मरावी ने मामले की जांच बैरागढ़ एसडीएम को सौंप दी। मंगलवार को जनसुनवाई में 58 लोगों ने शिकायती आवेदन पेश किए। आचार संहिता लागू होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से कम लोगों ने शिकायत दर्ज कराईं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493