माइकल जैक्सन जैसी दिखती हैं क्रिस

पेरिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर के प्रशंसकों का कहना है कि वह दिवंगत पॉपस्टार माइकल जैक्सन जैसी दिखती हैं।

प्रशंसकों ने क्रिस द्वारा साझा की गई एक सेल्फी देखने के बाद उनके रूप की तुलना जैक्सन से की।

उन्होंने रविवार को यह तस्वीर इंटरनेट पर साझा की थी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, काले और सुनहरे रंग के लिबास में क्रिस एक दोस्त के साथ रात्रिभोज के दौरान पोज देते दिखाई दीं।

एक प्रशंसक ने लिखा, “यह एमजे जैसी क्यों दिख रही हैं?”

एक अन्य ने लिखा, “क्रिस आप दिन पर दिन माइकल जैक्सन जैसी लगने लगी हैं।”

एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, “आपका चेहरा प्लास्टिक का लग रहा है।”

एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, “वह मोम की प्रतिमा लग रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493