उप्र : हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के ख़िलाफ़ महिला के बालों पर थूकने के आरोप में केस दर्ज

मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक महिला के बाल बनाते हुए समय कथित तौर पर उस पर थूकने को लेकर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर में एक कार्यशाला के दौरान हुई इस घटना का कथित वीडियो बीते बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ.

कथित वीडियो में दिख रहा है कि जावेद महिला के बाल पर थूक रहे हैं और यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि ‘जब पानी की कमी हो तो थूक का इस्तेमाल करिये.’ इसमें वहां मौजूद लोग हंसते देखे जा सकते हैं.

हालांकि, स्टाइलिस्ट ने बाद में इस हरकत के लिए माफी मांग ली.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493