नेमार ने अच्छे फार्म का श्रेय मेसी को दिया

बार्सिलोना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फारवर्ड नेमार ने अपने अच्छे फार्म का श्रेय अपने दोस्त और एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अपने साथी खिलाड़ी लियोनेल मेसी को दिया है।

मेसी अर्जेटीना के हैं और लम्बे समय से बार्सिलोना के लिए खेल रहे हैं जबकि नेमार ने बीते साल ही क्लब के साथ करार किया है।

नेमार ने सोमवार को कहा, “अब आप अच्छे दोस्त होते हैं और मैदान के बाहर आपका अच्छा सामंजस्य होता है तब सबकुछ अच्छा चल रहा होता है। लियोनेल के साथ मेरी दोस्ती काफी प्रगाढ़ है और इसका असर मैदान पर भी दिखता है।”

नेमार ने कहा कि वह मेसी का काफी सम्मान करते हैं और बार्सिलोना में उनके साथ खेलने को लेकर वह तनिक भी चिंता नहीं करते क्योंकि मेसी के साथ खेलना उनकी प्रतिभा को निखारता है ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493