बेगूसराय, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जेल में मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न कैदी वार्डो से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
बेगूसराय, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जेल में मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न कैदी वार्डो से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में सुबह तीन घंटे तक चले इस अभियान में विभिन्न कैदी वार्डो से छह मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और 15 हजार रुपये नकद सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि उक्त सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है तथा इसकी सूचना जेल विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बेगूसराय जेल में कई खूंखार नक्सली और अपराधी बंद हैं।
dharmpath.com dharmpath