भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर लड़की की न्यूड काल से परेशान,मामला दर्ज

भोपाल-भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल नंबर पर दो नंबर से अश्लील वीडियो कॉल के बाद फोटो और मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सांसद के मोबाइल पर रविवार को अज्ञात नंबर से फोटो और मैसेज भेजे गए। इस पर सांसद ने देर रात करीब दो बजे टीटी नगर थाने को शिकायत की। पुलिस ने देर रात दो मोबाइल नंबर से आए आपत्तिजनक मैसेज पर केस दर्ज किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे गए हैं। नंबरों का पता लगाने के लिए सायबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493