मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ 17.8 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 17.8 प्रतिशत बढ़ कर 802.2 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 681.15 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “इस तिमाही में अधिक बिक्री, लागत में कटौती और अनुकूल विदेशी मुद्रा ने कंपनी के मुनाफे में योगदान किया है।”

इस समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 15.38 प्रतिशत बढ़ कर 12,704.72 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2013-14 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 11,010.79 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री में 12.4 प्रतिशत वृद्धि हुई और इस तरह कुल 323,911 वाहन बिके। इस दौरान कंपनी के निर्यात में 43.8 प्रतिशत वृद्धि हुई और कुल 28,709 वाहनों का निर्यात हुआ है।

इस वित्त वर्ष में प्रथम नौ महीनों के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 22.4 प्रतिशत बढ़ कर 2,427 करोड़ रुपये रहा है।

इस समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 13.9 प्रतिशत बढ़ कर 945,703 करोड़ रुपये रही है। इन नौ महीनों की अवधि के दौरान कंपनी का निर्यात 22.8 प्रतिशत बढ़ कर 92,171 रहा है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर की कीमत, शुक्रवार के कारोबार के अंत में रहे 3,608.65 रुपये प्रति शेयर की तुलना में मंगलवार अपराह्न् 2.30 बजे 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,642.20 रुपये प्रति शेयर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493