वाटसन का त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में खेलना संदिग्ध

सिडनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन पर्थ में रविवार को होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मैच तक पूरी तरह फिट होने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

वाटसन मांसपेशी में खिंचाव के चलते शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ और सोमवार को बारिश के कारण रद्द हो गए भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले सके।

त्रिकोणीय श्रृंखला रविवार के मैच के साथ समाप्त हो जाएगी, जिसके ठीक दो सप्ताह बाद मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर आईसीसी विश्व कप का आस्ट्रेलिया में पहला मैच खेला जाएगा।

वेबसाइट ‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ पर मंगलवार को प्रसारित रपट में वाटसन के हवाले से कहा गया है, “चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर अभी इसे पूरी तरह ठीक होने और पर्थ में रविवार को होने वाले मैच से पहले ठीक होने में समय लगेगा।”

वाटसन ने कहा, “अगर यह रविवार तक भी ठीक नहीं हो पाता, विश्व कप के लिए होने वाले अभ्यास मैचों में ही वापसी संभव है।”

आस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले आठ फरवरी को एडिलेड में भारत के खिलाफ और तीन दिन बाद मेलबर्न में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493