दिल्ली की झुग्गियों में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत

नई दिल्ली– उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात लगी आग से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली. उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया.अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात शव मिले हैं. करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) देवेश कुमार महला ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘सुबह यह दुखद समाचार मिला. मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ितों से मुलाकात करूंगा.’‘जले हुए शरीर पहचानने योग्य नहीं हैं. ऐसा लग रहा था कि ये लोग सो रहे हैं और बच नहीं सकते थे, क्योंकि आग बहुत तेजी से फैली. 60 झोपड़ियां पूरी तरह जल गई हैं. हमें अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.’

पुलिस ने कहा कि रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों ने मौके का दौरा किया. मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493