रिपुदमन ने स्वीकार की शाकाहारी व्यंजन की चुनौती

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ-किचन के सुपरस्टार’ के विजेता रिपुदमन हांडा कहते हैं कि वह सिर्फ शाकाहारी व्यंजनों में हाथ आजमा कर खाना बनाने की अपनी कला को परख रहे हैं।

पाक कला पर आधारित रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ’ के चौथे संस्करण के प्रारूप में काफी बदलाव किया गया है। शो के इस संस्करण में देशभर के खानसामा व खाना बनाने के शौकीन सिर्फ शाकाहारी व्यंजन बनाएंगे।

रिपुदमन शो के चौथे संस्करण में प्रतिभागियों के सलाहकार बने हैं। उन्होंने भी शो के प्रारूप में आए बदलाव को अंगीकार करने का फैसला लिया है।

रिपुदमन ने एक बयान में कहा, “मैं मांसाहारी हूं, लेकिन इस साल संस्करण का प्रारूप बदलने की वजह से मैंने भी सिर्फ शाकाहारी पकवान बनाने का फैसला लिया है। प्रारूप का बदलना दिलचस्प है और यह आपको सब्जियों व फलों को जानने का मौका देता है, जिनके बारे में मैं जानता तक नहीं, क्योंकि मैं चिकन और मांस का आदी हूं।”

शो का प्रीमियर सोमवार को हुआ, जो स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493