छग:हड़ताल पर वन कर्मचारी

बिलासपुर- वन विभाग के कर्मचारी वेतन समेत अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह जिलेभर के सभी वनकर्मी काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुए। वनकर्मियों में से अधिकांश वन क्षेत्रों में तैनात रहकर वन व वन्य जीवों के साथ ही वन्य क्षेत्र के रहवासियों को सुरक्षित रखने का जिम्मा उठाते हैं। उनके नहीं रहने पर वन विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ वनकर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश के 15 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493