उप्र:बुजुर्ग बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचा

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया के एक अस्पताल में एक वृद्ध द्वारा अपनी पत्नी को ठेले पर लेकर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के अंदौर गांव की है. संबंधित वीडियो में अंदौर गांव का सकुल प्रजापति अपनी बीमार पत्नी जोगनी (55) को ठेले पर लेकर अस्पताल जाता दिखाई दे रहा है.

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर ट्वीट करके राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं.

बृजेश पाठक ने ट्वीट किया, ‘बलिया, उत्तर प्रदेश के वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहा है. जानकारी प्राप्त होने पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493