बीइंग ह्यूमन के कपड़े बेचेगी दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेता सलमान खान की कपड़ों की कंपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ के कपड़े अब दक्षिण अफ्रीकी फैशन वेबसाइट जैंडो से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

सलमान खान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “बीइंग ह्यूमन के कपड़े अब दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट जेंडो डॉट को डॉट जेडए पर उपलब्ध हैं।”

यूरोप और मध्यपूर्व में फैशन पसंद लोगों के लिए सलमान की कंपनी के कपड़े उपलब्ध हैं। भारत में भी इसके उत्पाद उपलब्ध हैं।

भारत में कोलकाता, रांची, भुवनेशवर, वाराणसी, गुवाहाटी, दिल्ली और मुबंई में इस कंपनी की दुकानें हैं।

सलमान खान ने 2007 में वंचित लोगों की सुविधाओं के लिए बीइंग ह्यूमन फाउंडेसन की स्थापना की थी।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस फाउंडेशन ने विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर विशेष पहल शुरू कीं।

वर्ष 2012 में मधाना इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर बीइंग ह्यूमन कपड़ों के व्यापार में आई, ताकि फाउंडेशन की गतिविधियों के लिए धन जुटाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493