खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में

खरगोन- जिला मुख्यालय पर गत 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शहर में उपद्रव भड़काने में इन तीनों आरोपितों की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है।

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपित इकबाल बाली को हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं। अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से दो प्रकरण दर्ज है।

अफजल बेकरी उत्पादों की गाड़ी चलाता है और पूर्व में यह केरोसिन बेचता था। वहीं आरोपित कैफ को कसरावद से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं।

ज्ञात हो कि उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 72 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें 182 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। कुछ आरोपित ऐसे भी हैं जिनका नाम तीन या चार प्रकरणों में दर्ज है। एसपी काशवानी ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी खोजने की प्रक्रिया जारी है

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493