यूक्रेन-अंतरराष्ट्रीय दबाव और प्रयासों के बावजूद रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही पक्ष लगातार एक दूसरे को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हार-जीत का फैसला नहीं हो पा रहा है। इस बीच यूक्रेन के एक गवर्नर ने दावा किया है कि रुसी सेना में पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल पर बमबारी की है, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। उधर, रुस ने यूक्रेन के इस दावे को सिरे के खारिज कर दिया है। लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के बिलोहोरीवका नाम के गांव में एक स्कूल पर हवाई हमला किया। इस स्कूल में लगभग 90 लोगों ने शरण ले रखी थी, जिसमें से 30 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath