गुजरात:600 मुस्लिम मछुआरों ने एक साथ मांगी इच्छामृत्यु

गुजरात-पोरबंदर के मुस्लिम समुदाय के मछुआरे इन दिनों अपनी आर्थिक स्थिति से बहुत परेशान हैं। हालत ये हो गई है कि स्थानीय मुस्लिम मछुआरा समुदाय के एक नेता ने गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अपने और अपने 600 लोगों के लिए इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पोरबंदर के अल्लारखा इस्माइलभाई थिम्मर ने अपने समुदाय की बिगड़ती आर्थिक स्थिति से तंग आकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने लोगों के लिए इच्छामृत्यु की मांग की है। गोसबारा मुस्लिम फिशरमैन सोसाइटी की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार एक विशेष समुदाय के लोगों को सुविधाएं देने ने भेदभाव कर रही है। ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक पोरबंदर के करीब 600 मछुआरों की ओर से अल्लारखा इस्माइलभाई थिम्मर गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे और याचिका दाखिल करते हुए अपने सहित करीब 600 लोगों के लिए इच्छामृत्यु की मांग की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493