मिजोरम : 8 साल के बच्चे ने भाई को गोली मारी, मौत

आइजोल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मिजोरम में आठ साल के एक बच्चे ने अपने पिता की शिकार करने वाली बंदूक से गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी।

हादसा सेरछिप जिले में सोमवार देर रात हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सोमवार की रात आर.सी. लालचुआंगकिमा ने जंगल से वापस आकर अपनी शिकार करने वाली भरी हुई बंदूक घर पर ऐसे ही रख दी। बताया जा रहा है कि उसके छोटे बच्चे ने बंदूक उठा ली और अपने बड़े भाई डेविड लालेंग्जुएला पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे की उम्र केवल आठ साल है। उसने दो बार गोली चलाई, जो कि उसके बड़े भाई के सिर में जा लगीं।

पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गोली क्यों चली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493