नई दिल्ली-श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत को श्रीलंका में सेना को भेजना चाहिए। वहां भारत विरोधी ताकतें लोगों के गुस्से का फायदा उठा रही हैं और इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो रही है। हालांकि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा, संवैधानिक पवित्रता बहाल करने के लिए भारत को भारतीय सेना को भेजना चाहिए। वर्तमान में भारत विरोधी विदेश ताकतें लोगों के गुस्से का फायदा उठा रही हैं। यह भारत की सुरक्षा को प्रभावित करता है।
dharmpath.com dharmpath