भगवान महाकाल के भांग श्रृंगार की बुकिंग अब लकी ड्रा से भी

उज्जैन –श्रावण मास में भगवान महाकाल का भांग श्र्ाृगार कराने वाले भक्त का नाम लकी ड्रा के माध्यम से निकाला जाएगा। अधिकांश पुजारी, पुरोहितों ने भगवान के भांग श्रृंगार के लिए अपने यजमानों के नाम का आवेदन जमा कर दिया है। बताया जाता है एक तारीख में एक से अधिक नाम होने पर लाटरी पद्धति से एक श्रद्धालु का नाम निर्धारित किया जाएगा।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान संध्या आरती के समय भगवान का भांग व सूखे मेवे से श्रृंगार कराने के लिए भक्तों को होड़ सी लगी रहती है। अब तक कुछ रसूखदार पुजारी पहले से ही श्रृंगार की रसीद कटवा लेते थे। इस व्यवस्था से अन्य पुजारी, पुरोहितों के यजमानों को श्रृंगार कराने का मौका नहीं मिल पाता था।

मामले में पुजारी, पुरोहितों ने मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ से शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासक ने श्र्ाृृंगार की अनुमति देने के लिए समिति का गठन कर दिया था। साथ ही पुजारी, पुरोहितों को अपने यजमानों के नाम से आवेदन देने के निर्देश दिए थे। प्रशासक के निर्देश पर पुजारी, पुरोहितों ने यजमानों के आवेदन मंदिर कार्यालय में जमा करा दिए हैं। बताया जाता है श्रावण मास में रविवार व सोमवार को भगवान का श्रृंगार कराने की कई भक्तों ने इच्छा प्रकट की है, इसलिए इन तारीखों में एक से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में एक व्यक्ति के नाम का निर्धारण ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493