पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर मंगलवार रात को गोलीबारी की।

बीएसएफ के सूत्र ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास आर. एस. पुरा सेक्टर में कल रात (मंगलवार) 9.30 बजे बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबार की।”

सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से छोटे और स्वचालित हथियारों का प्रयोग भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए किया गया और भारत ने भी उसी स्तर की जवाबी कारवाई की।

सूत्र ने कहा, “दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी होती रही। हमारी तरफ किसी तरह का नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के तीन दिनों के भारत प्रवास के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माहौल शांत रहा।

पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना मंगलवार को ओबामा के सऊदी अरब के लिए रवाना होने के बाद हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493