साल 2022-23 में 7.5% रह सकती है आर्थिक विकास दर, विश्व बैंक की जानकारी

नई दिल्ली:विश्व बैंक ने अपने ताजा अनुमान में साल 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर को घटा दिया है। विश्व बैंक के मुताबिक इस दौरान देश की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, इससे पहले विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि की दर को 8.7 प्रतिशत तक होने का अनुमान लगाया था। वैसे, विश्व बैंक के मुताबिक भारत ही नहीं पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था खतरे में है। 7 जून को जारी नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में, विश्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक तनाव के कारण आर्थिक विकास में कमी की भविष्यवाणी की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493