एनसीसी लघु भारत : मोदी

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को ‘लघु भारत’ करार देते हुए कहा कि एनसीसी, विविधता में एकता को दर्शाती है, जो भारत की ताकत है।

मोदी ने एनसीसी की रैली में कहा कि यह रैली उनके बचपन की वो यादें ले आई है, जब वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट थे।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, राज्य के रक्षा मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी और अभिनेत्री-सांसद जय बच्चन सभी एनसीसी कैडेट रहे हैं।

मोदी ने कहा, “मैं भी एक एनसीसी कैडेट था, लेकिन कभी दिल्ली आने के लिए चयनित नहीं किया गया।”

मोदी ने कहा, “मैं एक लघु भारत, भारत के भविष्य के लघु चित्र के समक्ष खड़ा हूं। हमारे देश में बहुत विविधताएं हैं और विविधता में एकता हमारे देश की खूबसूरती व ताकत है। यह चीज हमें प्रेरित करती रहती है।”

उन्होंने कहा, “हम धन्य हैं कि हम एक युवा देश हैं। हमारे सपने व हमारा जोश युवा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493