भोपाल– मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए मांग की है कि बीते 18 साल में कितनी सरकारी नौकरियां दी गई और फीस की वसूली हुई इस पर श्वेतपत्र जारी किया जाए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, मध्यप्रदेश में एक लाख नौकरियां देने का झूठा झुनझुना चुनाव में नौजवानों की आंखों में धूल झोंकने के लिए पकड़ाया है। भाजपा सरकार श्वेतपत्र लाए कि 18 सालों में कितनी शासकीय नौकरियों में भर्ती की गई है एवं परीक्षा शुल्क के रूप में कितना पैसा वसूला है, जितनी नई भर्तियों में वेतन भी नहीं बांटा उससे ज्यादा तो परीक्षा शुल्क कमा लिया सरकार ने।
dharmpath.com dharmpath