आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। देश की शीर्ष महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ब्राजील के अपने जोड़ीदार ब्रूनो सोरेस के साथ बुधवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सानिया-सोरेस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने कोर्ट-2 में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कैसी डेलाक्वा और जॉन पीयर्स की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दे दी।

शीर्ष वरीय भारतीय-ब्राजीलियाई जोड़ी ने शुरू से मैच पर अपनी पकड़ बना ली और पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस दो बार ब्रेक करते हुए 23 मिनट में सेट पर कब्जा कर लिया।

दूसरे सेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सानिया-सोरेस ने 30 मिनट में पहले सेट के अंतर से ही जीत हासिल की।

सानिया-सोरेस ने मैच के दौरान 18 विनर्स लगाए और 10 गैर वाजिब गलतियां भी कीं।

अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की तीसरी वरीय जोड़ी और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक एवं कोलंबिया के जुआन सेबास्टियन काबाल की पांचवीं वरीय जोड़ी के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगी।

इस बीच बालक एकल वर्ग में भारत के सुमीत नागाल तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के मार्क पोलमैंस से 45 मिनट में 1-6, 1-6 से हारकर बाहर हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493