प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गुरु पूर्णिमा’ की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को ‘गुरु पूर्णिमा’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और इसे मानव जाति को प्रेरित करने तथा मार्ग दिखाने वाले सभी अनुकरणीय शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘गुरु पुर्णिमा की बधाई. यह उन सभी अनुकरणीय गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया, हमें मार्ग दिखाया और हमें जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाया. हमारा समाज सीखने और ज्ञान अर्जित करने को अत्यधिक महत्व देता है. कामना करता हूं कि हमारे गुरुओं का आशीर्वाद भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए.’ पीएम मोदी ने ‘आषाढ़ पूर्णिमा’ की भी शुभकामनाएं दी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493