दीपिका पादुकोण की हमशक्ल रिजुता घोष देब की तस्वीरें हुईं वायरल

मुम्बई-रिजुता घोष देब नामक एक युवती की तस्वीरें वायरल हो गईं हैं जिन्हें कई सोशल मीडिया यूज़र्स अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हमशक्ल बता रहे हैं। रिजुता के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह डिजिटल क्रिएटर हैं और कोलकाता व म्यूनिख से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, “पहले तो मुझे लगा कि वह दीपिका पादुकोण हैं।”

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग तो सब जानते हैं कितनी ज्यादा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीपिका के चाहने वाले हैं। कई फैंस दीपिका को फॉलो भी करती हैं। उनकी स्टाइल को कॉपी करती हैं। लेकिन अब एक ऐसी लड़की की कुछ फोटोज सामने आई हैं जो हूबहू दीपिका पादुकोण की तरह दिख रही हैं। इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है। रिजुता की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस हैरान हैं कि कैसे उनके लुक्स बिल्कुल दीपिका पादुकोण के जैसे हैं।

रिजुता के बारे में हम आपको बता दें कि वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। जैसे ही फैंस ने रिजुता की फोटोज देखी, सभी उनके पोस्ट पर उन्हें दीपिका की हमशक्ल कह रहे हैं तो कोई उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 बोल रहे हैं। इतना ही नहीं एक ने तो यह तक कह दिया कि रणवीर सिंह बस आपको गलती से ना देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493