पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

दिल्ली-पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज देर शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पंजाब के सीएम रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं.भगवंत मान का रुटीन चेकअप अपोलो हॉस्पिटल में किया जायेगा. चिकिस्तकों की एक टीम इस काम में लगी हुई है. हालांकि भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है और कोई जानकारी नहीं दी. आज ही मूसेवाला के हत्यारों को मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने मार गिराया. इसे लेकर भगवंत मान ने ट्वीट किया था.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवंत मान के स्वास्थ्य की कोई गंभीर स्थिति नहीं है. वह रुटीन चेकअप के लिए पंजाब से दिल्ली आए थे.दूसरे दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देवास और रतलाम जबकि कांग्रेस ने रीवा और मुरैना में महापौर सीट पर विजय हासिल की. वहीं, कटनी महापौर का पद एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतगणना बुधवार सुबह नौ बजे शुरु हुई. रीवा में महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा उम्मीदवार प्रमोद व्यास को 10,301 मतों के अंतर से पराजित किया. 1999 से मध्य प्रदेश में महापौर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की शुरुआत के बाद से रीवा में महापौर पद के लिए कांग्रेस की यह पहली जीत है. कई ऐसी जगहें हैं जहाँ कांग्रेस ने दशकों बाद या पहली बार जीत दर्ज की है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मध्य प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा था. इस चुनाव के बाद भाजपा को कुल सात सीट पर नुकसान उठाना पड़ा है. कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन काफी सुधार किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493