शाहजहांपुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना के निकुर्रा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में स्कूल जा रहे एक सात साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा, “मामले में नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।”
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह रामवीर सिंह का सात साल का बेटा अनमोल अपने सहपाठी मंजेश व दीपक के साथ स्कूल जा रहा था कि स्कूल से आधा किलोमीटर पहले जल्लापुर गांव के पास एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को घेर कर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फायरिंग करते हुए भाग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath