दिल्ली-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आज फिर ED पूछताछ कर रही है. कांग्रेस प्रमुख से यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड (National Herald) के कथित मनी लॉन्ड्रिंग ममले में हो रही है. ED सोनिया गांधी से पहले भी पूछताछ कर चुकी है. अब आज अगले दौर की पूछताछ की जा रही है. वहीं, इसे लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भी जारी है. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता संसद के भीतर और बाहर विरोध जताएंगे. मालूम हो कि बीते गुरुवार को भी प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी से दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया था और पार्टी के कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं. मामले में राहुल गांधी से भी ED पूछताछ कर चुकी है.
FILE PHOTO
dharmpath.com dharmpath