प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने जंतर-मंतर पर दिया धरना

नईदिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भाई और ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन’ (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया. प्रह्लाद मोदी और AIFPSDF के अन्य सदस्य जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और नारेबाजी की. प्रह्लाद ने कहा, ‘AIFPSDF का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी को एक ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें हमारे अस्तित्व की खातिर लंबे समय से चली आ रही हमारी मांगों को सूचीबद्ध किया जाएगा. महंगाई और दुकानों को चलाने में आने वाले खर्च में वृद्धि के बीच हमारे मार्जिन में महज 20 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि करना एक कूर मजाक है. हम केंद्र सरकार से हमें राहत प्रदान करने और हमारी वित्तीय परेशानियों को दूर करने का अनुरोध करते हैं.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493