दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना (Coronavirus) के मामले में बड़ा उछाल आया है. राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 2100 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,073 नए मामले सामने आए और इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई. वहीं, इस दौरान 1,437 लोग इस जानलेवा बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath