year 2022: मोहर्रम मनाने की तिथि में असमंजस,कब मनाया जाएगा मोहर्रम

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है और इसके साथ ही मुहर्रम की भी शुरुआत हो जाती है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल का पहला महीना मुहर्रम होता है, जिसे ‘गम का महीना’ भी कहा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर (Islamic New Year 2022) से लगभग 11 दिन छोटा होता है और इसलिए इसमें 365 दिनों की बजाय मात्र 354 दिन होते हैं. आइए जानते हैं इस बार कब मनाया जाएगा मुहर्रम और इसका इतिहास.

इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार मुहर्रम के महीने की शुरुआत 29-30 जुलाई से हो गई है. इसके 10वें दिन अशूरा होता है और इसी दिन मुहर्रम मनाया जाता है. इस बार मुहर्रम 8 या 9 अगस्त को मनाया जाएगा.

इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम होता है और इसे गम का महीना भी कहा जाता है. इस्लाम में इसे रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना गया है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने इमाम हुसनै जो कि पैगंबर मोहम्मद के पोते थे, उनकी शहादत हुई थी. इस शहादत को याद करते हुए मुहर्रम के दिन जुलूस और ताजिया निकाला जाता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493