भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा, सतना और गुना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. विदिशा जिला में शनिवार को पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में सतना जिले के नागौद क्षेत्र में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सतना जिले के जतवाड़ा इलाके में एक महिला की मौत हो गई. गुना जिले के भोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की जान चली गई.
dharmpath.com dharmpath