राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज देश को करेंगी सम्बोधित

Independence Day 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा. इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा.  ‘‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा. आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा.

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसके तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लोग उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. शनिवार से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493