Delhi Coronavirus Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर डरावनी रफ्तार (Delhi Covid Update) पकड़ ली है. दिल्ली में पॉजिटिविटी दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और यह 20 फीसदी के करीब पहुंच गया है. कोरोना के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों के बाद राजधानी में एक बार फिर मास्क को अनिवार्य (Face Mask Mandatory) कर दिया गया है. दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों से (Mask Returns in Delhi) पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है. इन सबके बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को लोगों से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की.
dharmpath.com dharmpath