maharashtra train accident:यात्री ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत,50 यात्री से अधिक घायल

Maharashtra Hindi News: महाराष्ट्र में आज बुधवार को भीषण ट्रेन हादसा हो गया. यहां एक यात्री ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गईं. इस घटना में कम से कम 50 यात्री घायल हुए हैं. बताया गया कि गोंदिया में रात करीब 2.30 बजे एक यात्री ट्रेन ने मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

एएनआई के मुताबिक मालगाड़ी और यात्री ट्रेन (भगत की कोठी) के बीच सिगनल ना मिलने के कारण यह दुर्घटना हुई. घटना में किसी के मृत्यु की सूचना नहीं है. हालांकि 13 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493