AAP नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे LG वीके सक्सेना

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) भ्रष्टाचार के ‘झूठे’ आरोप लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. दिल्ली के LG जिन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात की है उनमें आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक शामिल हैं. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि LG सक्सेना ने ‘आप’ नेताओं के इस आरोप को ‘काल्पनिक’ बताकर खारिज कर दिया है कि उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए 1,400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था. अधिकारियों ने कहा कि ‘डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली’ की उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493