Rs 466.51 Crore Bank Fraud case: सीबीआई ने 466.51 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और अवंता समूह के प्रमोटर गौतम थापर और उनकी कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी में चार्जशीट दायर की है. गौतम थापर और उनकी कंपनी पर 466.51 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है.
सीबीआई के मुताबिक, यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने 2017-2019 की अवधि के दौरान आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जनता के धन के दुरुपयोग, हेराफेरी के लिए जालसाजी की थी.
सीबीआई ने कहा, इससे पहले 5 जून, 2021 को आरोपी के आधिकारिक/आवासीय परिसरों सहित कई परिसरों में तलाशी ली गई थी, जिसमें कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य वगैरह बरामद हुए थे.
dharmpath.com dharmpath