ग्रैमी अवार्ड में बेनेट संग प्रस्तुति देंगी गागा

लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका लेडी गागा 57वें वार्षिक ग्रैमी अवार्डस समारोह में टोनी बेनेट के साथ प्रस्तुति देंगी। गागा ने इस बारे में ट्विटर पर घोषणा की।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीया गायिका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं और टोनी बेनेट यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि हम इस साल के ग्रैमी अवार्डस समारोह में प्रस्तुति देंगे। ग्रैमी के आयोजकों और हमारे प्रशंसकों को धन्यवाद।”

उन्होंने ट्विटर पर बेनेट के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं ग्रैमी समारोह में इस अद्भुत प्रतिभा के धनी व्यक्ति के साथ प्रस्तुति देने के लिए नामांकित होने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

ग्रैमी समारोह का आयोजन यहां आठ फरवरी को स्टेपल्स सेंटर में होगा, जिसकी मेजबानी रैपर एलएल कूल जे करेंगे। समारोह में एरियाना ग्रैंड, एड शीरन, सैम स्मिथ, फैरेल विलियम्स, मिरांडा लाम्बर्ट, अशर, मैडोना, एसी/डीसी और एरिक चर्च भी प्रस्तुति देने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493