तीन साल बाद स्वदेश लौट रही हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौट रही है। खास बात यह है कि इस बार प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी होंगी। मालती की यह पहली भारत यात्रा होगी। अपने भारत आने की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, ‘आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपने शानदार अभिनय का परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी नजर आएंगी । इसके अलावा प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले ज़रा में भी नजर आएंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493