दिल्ली में सर्द सुबह

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर थी, जिससे राजधानी की तरफ आने वाली 30 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं, जबकि दो को रद्द कर दिया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “राजधानी में सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह साफ हो जाएगा, धूप खिली रहेगी। शाम के वक्त हालांकि हल्के बादल घिर आएंगे।”

दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 94 फीसदी रही।

शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम सामान्य से चार डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493