Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

November 4, 2022 6:24 pm by: Category: भारत Comments Off on मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी A+ / A-

मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि 17 आतंकी हाजी अली दरगाह पर हमला करने वाले हैं। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से जब उस नंबर पर फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। काल ट्रेस के बाद पता चला कि फोन उल्हासनगर से किया गया है।

फोन काल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम हाजी अली दरगाह पर पहुंची और वहां गहन छानबीन की, लेकिन कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी Reviewed by on . मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले में मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी भरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम में आया है। इसके बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले में Rating: 0
scroll to top