दिल्ली सहित यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश की भी ‘हवा’ बेहद खराब, 300 पार हुआ AQI

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की चर्चा तो हर जगह हो रही है लेकिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की बात कोई नहीं कर रहा है. इन तीनों राज्यों में भी दिल्ली की तरह वायु की गुणवत्ता बेहद खराब है. दमघोंटू हवा में लोग जीने पर मजबूर हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में वायु प्रदूषण से लोग परेशान हैं. वहीं, बिहार की राजधानी पटना की हवा भी लगातार बिगड़ रही है. ठंड के दस्तक देने के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पास पहुंच चुका है. राजधानी पटना का सबसे हरियाली वाला क्षेत्र इको पार्क इलाके में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 279 है. पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा दुगनी से अधिक है. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, PM 10 की मात्रा 259 और PM 2.5 की मात्रा 174 के आसपास है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493