इक्वाडोर ने राष्ट्रीय फुटबाल कोच को बर्खास्त किया

क्वीतो, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इक्वाडोर फुटबाल महासंघ (ईएफएफ) ने सिक्टो विजूते को राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया है।

जून में इक्वाडोर को अमेरिका कप में अपने अभियान की शुरूआत करनी है और उससे पहले ईएफएफ ने अहम फैसला लेते हुए मुख्य कोच को बदलने का फैसला किया है।

ब्राजील में आयोजित विश्व कप के तुरंत बाद विजूते को सीनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया था। वह उससे पहले अंडर-17 और अंडर-20 टीम के कोच रह चुके हैं। विजूते ने इस पद पर रिनाल्डो रुएदा का स्थान लिया था।

ईएफएफ ने कहा है कि उसे इस पद पर नए उम्मीदवारों की तलाश है। अमेरिका कप में इक्वाडोर को 11 जून को मेजबान चिली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493