नागपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रविवार को फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढह जाने से 13 लोग घायल हो गए, इनमें से एक महिला की मौत हो गई और उनमें से चार की हालत गंभीर है. चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौडा ने कहा, ‘‘ गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक नीलीमा रांगरी नामक महिला (48 वर्ष) की निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का आईसीयू में उपचार जारी है.’’ रांगरी पेशे से शिक्षिका थीं. उन्होंने कहा कि पांच घायलों का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
dharmpath.com dharmpath