Protest Against Adani Port : केरल में अडाणी पोर्ट बनने का विरोध तेज

Protest Against Adani Port केरल में अडाणी पोर्ट के निर्माण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने रविवार रात को हिंसक रुप ले लिया. प्रदर्शकारियों ने कल रात विझिंजम थाने पर हमला कर दिया है. इसमें 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल में अडाणी पोर्ट के निर्माण के विरोध में लातिन कैथोलिक चर्च की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को विझिंजम थाने पर हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 29 पुलिसकर्मी जख्मी हुए तथा पुलिस की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने थाने को लाठी और पत्थरों से निशाना बनाया और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया.

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय चैनल ‘एसीवी’ के कैमरामैन शेरिफ एम जॉन पर हमला किया और उनका कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उनका मोबाइल छीन लिया. उन्हें तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, जिला प्रशासन ने चर्च के अधिकारियों के साथ शांति वार्ता शुरू की है और इसके प्रतिनिधि फादर ई. परेरा ने कहा कि चर्च शांति बनाए रखना चाहता है. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘हम प्रदर्शनकारियों से बात करेंगे. मैं शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने के लिए यहां आया हूं.’’ इससे पहले दिन में, राज्य पुलिस ने शनिवार को विझिंजम में हुई हिंसा को लेकर शहर के आर्कबिशप थॉमस जे नेटो और परेरा सहित लातिन कैथोलिक के कम से कम 15 पादरियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493