ट्रक से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, 7 घायल

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के तहत खूबत घाटी में बुधवार की रात बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बोलेरो में सवार सभी लोग मथुरा से गिरिराज जी की परिक्रमा करके लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के मनियर गांव के कुछ लोग गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए मथुरा गए थे। परिक्रमा करके जब वे लौट रहे थे तो सतनवाड़ा के पास खूबत घाटी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1.00 बजे उनकी बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 55 वर्षीय शांति पत्नी रामप्रसाद राठौर, 35 वर्षीय परमानंद पुत्र बंटी राठौर, 15 वर्षीय अनुराज राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। लेकिन अधिकतर घायलों की हालत खराब होने से उन्हें ग्वालियर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493