काबुल के होटल पर जोरदार हमला, रुके थे अधिकांश चीनी नागरिक

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक होटल पर जोरदार हमला हुआ है। जिस होटल पर हमला हुआ, वहां अधिकांश चीनी नागरिक रुके थे। हमले के कारण हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गयी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहरनाउ क्षेत्र में स्थित होटल स्टार-ए-नव में सोमवार दोपहर अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के कारण होटल के आसपास हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि निचली मंजिल से उठा धुआं बहुमंजिले होटल के ऊपर तक उठता दिखा। होटल की इमारत के शीशे टूट गए और आसपास हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस व अग्निशमन दल की टीम ने जाकर आग पर नियंत्रण के प्रयास किए। इस पूरी मशक्कत में घंटों लग गए। अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली, किन्तु प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी दी है।

बताया गया कि काबुल के जिस होटल पर हमला हुआ है, उसमें अधिकांश चीनी नागरिक रुके हुए थे। यह इलाका काबुल का पॉश इलाका माना जाता है और आसपास चीन के व्यापारियों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस का मानना है कि चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया गया है। इस दौरान तेज धमाका हुआ और कुछ लोगों ने घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। आसपास काफी दूर तक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बताया गया कि हमलावर होटल के भीतर मौजूद हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493