भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार संभाली गुजरात की कमान

 

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल ने सोमवार को गांधीनगर स्थित हेलीपैड ग्राउंड में शपथ ग्रहण किया। उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सबसे पहले बतौर मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को शपथ दिलायी। उनके बाद 6 कैबिनेट मंत्री कन्नू देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलू भाई बेरा, भानूबेन बाबलिया, कुबेर डिंडोर को शपथ दिलाई।

दो स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों में हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने शपथ ली।

अन्य 6 राज्य मंत्रियों मुकेश पटेल, परसोत्तम सोलंकी, बच्चों भाई खाबड़, प्रफुल्ल पानसेरिया, कुंवरजी हलपति और भी भीखूसिंह परमार ने शपथ ली।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493