फिल्म रिटर्न टिकट की भेड़ाघाट में शूटिंग शुरू

जबलपुर-शहर की वादियां और नर्मदा के घर शहर के लोगों को ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशकों को भी भा गई हैं। गुरूवार को शाहरूख खान की फिल्म रिटर्न टिकट की शूटिंग भेडाघाट में हुई। इस दौरान फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी टीम के साथ भेड़ाघाट पहुंचे।

इस दौरान फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी को भेड़ाघाट से लेकर बंदरकूदनी और पंचवटी की संगमरमरी वादियां भा गई। उन्होंने दूसरी फिल्म की भी यहां पर शूटिंग करने की बात कही। हालांकि इस दौरान शूटिंग देखने वालों को हुजूम लग गया। अधिकांश लोगों शाहरूख खान को देखने पहुंचे, लेकिन उनकी जगह उन्हें उनके हमशकल को देखकर ही काम चलाना पड़ा। शुक्रवार को भी यहां शूटिंग होगी। फिल्म में कई सीन भेड़ाघाट के जोड़े जाने हैं। इन सीन को कैमरों में कैद करने के लिए गुरूवार को दिनभर नौका विहार करने हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी और उनकी टीम नाव पर सवार होकर नर्मदा घाट के चक्कर काटती रही।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493